राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर खाक

Must Read

दुर्ग. चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए का बारदाना जलकर खाक हो गया। आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पूरी घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है, भवानी राइस मिल के बारदाना गोदाम में आग लग गई.  आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग बढ़ते देख मिल के सुपरवाइजर ने तुरंत जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के चार वाहनों और 20 से अधिक जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल राइस मिल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलगांव थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -