हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, ओवरटेक करते वक्त बस में जा घुसा युवक

Must Read

कांकेर. छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास यात्री बस और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां लापरवाही ने युवक की जिंदगी छीन ली. हादसे के बाद सड़क खून से सन गई. मृतक युवक की पहचान कानापोड निवासी चम्मन तिवारी (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना का वीडियो भी सामने आया है

.जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास बाइक सवार युवक तेज रफ़्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सड़क की दूसरी तरफ सामने से आ रही यात्री बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के आगे के हिस्से में बुरी तरह घुस गई. युवक छम्मन की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में बस का शीशा और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

सामने आया वीडियो

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि छम्मन तिवारी ने तेज गति से चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास करता है. इसी दौरान उसकी बाइक की बस से टक्कर हो गई

Latest News

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कारों से लोड कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा, चालक घायल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी...

More Articles Like This

- Advertisement -