जाल बिछाते वक्त नदी में डूबा मछुआरा, 36 घंटे बाद मिला तैरता शव

Must Read

बालोद। 36 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद लापता मछुआरे सोमन निसाद का शव तैरते हुआ मिला है। दरअसल, तांदुला डेम में सभी मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। सोमन भी जाल बिछा रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई।घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।

ग्राम बोरिद सोमन निसाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया।

जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए। स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लगातार गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह डेम में तैरते शव को बाहर एसडीआरएफ ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -