नल व्यापारी पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : राजधानी रायपुर में गोलीकांड का सनसनीखेज मामला समाने आया है। गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है की नल व्यापारी संदीप कुमार को गोली मारी गयी है। घटना में संदीप घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज सुबह करीब 11:30 बजे गोली चलाई गई है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है। अमन शर्मा ने सुबह 11.30 बजे रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चलायी है। युवक के सीने और हाथ में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक लाभांडी इलाके के पुराना शराब भट्टी के पास गोली चली है।

गोली लगने से संदीप कुमार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में घटना के कारण की पूछताछ कर रही है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -