गंडासा लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन मृत्युंजय पांडे के नेतृत्व में थाना के स्टाफ का टीम बनाकर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। दिनांक 03.11.2023 को सउनि दुर्गेश राठौर हमराह स्टॉफ के साथ लेकर टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आजाद चौक आरामषीन के पास धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ आजाद चौक आरामशीन के पास पहुंच कर एक व्यक्ति जो धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहरा रहा था उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम धनाराम कश्यप पिता स्व. रामप्यारे कश्यप उम्र 52 साल पता-आजाद चौक आरमशीन वार्ड क्रमांक 21 कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा का रहने वाला है। उसके पास से एक लोहे का गड़ासा मिला। धनाराम कश्यप के द्वारा अवैध रूप से लोहे का गड़ासा को अपने साथ लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाना पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी बदमाश किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा करते रहता है। यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह गंभीर अपराध घटित कर सकता है। आरोपी धनाराम कश्यप का न्यायिक रिमाण्ड लिया जाकर जेल भेजा गया है।

इस महत्व पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय, एएसआई दुर्गेश राठौर, आर. संदीप भगत, राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों पर अनुसूचित जाति...

More Articles Like This

- Advertisement -