जिला कलेक्टर ने दो आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत दो आपराधिक तत्त्वों को जिला बदर किया है।

1) सन्नी सिंह, पिता स्व. गोकुल सिंह उम्र 28 वर्ष, पता – भदरापारा वार्ड क्रमांक 36 पाड़ीमार थाना बालको 2) चेलवा बराई उर्फ सेलवा उर्फ चेरवा, पिता रामदास मद्रासी बराई उम्र 34 वर्ष पता मोतीसागर पारा थाना कोतवाली

उक्त दोनों कोरबा कलेक्टर ने जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा राजस्व जिला तथा समीपवर्ती जिला जशपुर, सक्ती, सरगुजा, सुरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ एवं बिलासपुर जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। उन्होंने इस आदेश का तुरंत पालन किए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -