विद्युत समस्या से त्रस्त उमरेली के ग्रामीणों ने किया कनिष्ठ यंत्री से मारपीट, एक दिन पहले ही शासन प्रशासन महाविद्यालय उद्घाटन में थे मौजूद पर किसी भी ग्रामीण ने नहीं की थी शिकायत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : बिजली विभाग की लचर कार्य प्रणाली और मैदानी अमले की लगातार बनी हुई कमी का खामियाजा कनिष्ठ यंत्री को भुगतना पड़ गया। ग्राम उमरेली में 3 दिन से बिजली नहीं होने की शिकायत पर जब कनिष्ठ यंत्री सुधार कार्य कराने की मंशा से गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर अपना गुस्सा उतारा और उनके साथ मारपीट को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के बरपाली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले उमरेली गांव में फॉल्ट पिछले दो-तीन दिनों से तलाशा जा रहा था, कर्मचारी इस काम में लगे हुए थे और सूचना पर बरपाली सब स्टेशन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री संदीप मानिकपुरी, लाइनमैन व स्टाफ के साथ कल शाम करीब 4 बजे गांव पहुंचे थे। गांव पहुंचे कनिष्ठ यंत्री को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चूंकि कल ही गांव में बीदर का त्यौहार भी मनाया जा रहा था इसलिए अधिकांश लोग नशे में भी थे। इनके द्वारा कनिष्ठ यंत्री को घेर कर उनके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की जाने लगी और कॉलर पकड़कर झूमा झटकी भी किया गया। कनिष्ठ यंत्री को गिरा देख लाइनमैन और स्टाफ ने बचाव किया तो इन्हें भी घेर लिया गया। इस दौरान एक ग्रामीण ने कनिष्ठ यंत्री को वहां से निकाल कर अपने घर में पनाह दिया। ग्रामीण उसके घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। किसी तरह कनिष्ठ यंत्री ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। बरपाली में तैनात 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर करीब 100 से 200 की संख्या में ग्रामीणों को इन्होंने इकठ्ठा होना पाया। किसी तरह ग्रामीणों को समझाइस देने का प्रयास किया कि बिजली जल्द ही आ जायेगी और किसी तरह कनिष्ठ यंत्री तक पहुंचे। वहां से कनिष्ठ यंत्री को सुरक्षित निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन 112 कोरबा 2 के कर्मियों आरक्षक हरमेश खूंटे, चालक कोमल साहू ने काफी विवेक का परिचय दिया और सूझबूझ के साथ कनिष्ठ यंत्री व अन्य लोगों को बाहर निकाल कर उरगा थाना ले जाया गया। कनिष्ठ यंत्री ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

0 एक दिन पहले ही पहुंचा था प्रशासन, नहीं की कोई शिकायत

कल 15 सितंबर को कनिष्ठ यंत्री मानिकपुरी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जबकि इससे ठीक एक दिन पहले ग्राम उमरेली में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कलेक्टर सौरभ साहू सहित प्रशासन के अधिकारी महाविद्यालय के उद्घाटन में पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उपस्थित किसी भी जनप्रतिनिधि/ पंचायत प्रतिनिधि अथवा ग्रामीण ने वहां बिजली से संबंधित कोई भी शिकवा- शिकायत नहीं किया और दूसरे दिन बिजली की समस्या को लेकर शासकीय कर्मचारी कनिष्ठ यंत्री से मारपीट कर दिये जो समझ से परे है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -