ब्रेकिंग न्यूज: फोरलेन पर टैंकर ने मारी ठोकर, बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, उधर गेवरा हेलीपेड के पास टैंकर पलटने से डीजल लूटने मची होड़

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी मार्ग में सड़क हादसों से लोगों की मौत हो रही है। नया मामला पाली थाना क्षेत्र के फोरलेन में सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना होते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पाली पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और चक्का जाम में मौजूद ग्रामीण को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों की मौत हो रही है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर सड़क हादसे तेज रफ्तार की वजह से हो रहे हैं।

उधर टैंकर पलटते बाल्टी-डिब्बे में डीजल भरने भीड़ गए लोग

डीजल से भरा टैंकर क्रमांक CG 07 CD 4728 गेवरा से कुसमुंडा की ओर हेलीपेड टीपर मार्ग से जा रहा था। गेवरा हेलीपेड से ठीक पहले मोड के पास लगभग 10 बजे टैंकर के पहिए सड़क किनारे बने गड्डे में घुस गए। डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर के पलटते ही डीजल सड़क पर बहने लगा। जिसके बाद गेवरा खदान कोयला लदान के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए अन्य ट्रक के चालक – परिचालक अपने-अपने वाहनों से बाल्टी निकालकर दौड़ते हुए पलटे हुए वाहन के पास आए और डीजल भरकर भागने लगे। देखते देखते डीजल लूटने वालों की भीड़ लग गई।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -