खनिज माफियाओं से जिंदा इंसानों के साथ मुर्दे भी परेशान, अवैध रेत उत्खनन में निकले नरकंकाल

Must Read

अवैध रेत उत्खनन में निकले नरकंकाल

कांकेर (आधार स्तंभ) : खनिज माफियाओं की सक्रियता के कारण कब्र में दफन मृत लोगों के शरीर के अवशेष बाहर निकलने लगे हैं, जिसके कारण लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है।

ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देखने को मिला जहां ग्राम दुधावा के पास महानदी से रेत के अवैध उत्खनन के दौरान एक नरकंकाल बाहर निकलकर आ गया। शमशाम से सटी जमीन से रेत निकालने के दौरान यह वाक्या हुआ। इतना ही नहीं जमीन के आस पास जहां तहां हड्डियों के अवशेष बिखरे पड़े है। खनिज और राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते रेत के अवैध कारोबारियों को किसी का डर नहीं है जिसके कारण लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीण प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी में है।

Latest News

बीच सड़क दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गई जब...

More Articles Like This

- Advertisement -