कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन नहर मार्ग पर गीतावली के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल युवक को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल लेकर गया जहां युवक का उपचार जारी है।



