बस को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल, ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में

Must Read

कटघोरा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे ही आज एक और बड़ी घटना सामने सामने आई है। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में आज सुबह 3:45 बजे के आसपास घटी है। यहां ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, टक्कर लगने के कारण कई यात्रियों को चोटें आई हैं। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 15 यात्री सवार थे जिसमें 12 लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Latest News

स्कूटी पर गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, 4 किलो गांजा और वाहन जब्त

रायगढ़ (आधार स्तंभ) :  एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते...

More Articles Like This

- Advertisement -