बस को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल, ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में

Must Read

कटघोरा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे ही आज एक और बड़ी घटना सामने सामने आई है। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में आज सुबह 3:45 बजे के आसपास घटी है। यहां ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, टक्कर लगने के कारण कई यात्रियों को चोटें आई हैं। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 15 यात्री सवार थे जिसमें 12 लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -