कोरबा-चांपा रोड पर हाइवा और माजदा में जोरदार टक्कर, धू-धू कर जल गई माजदा, चालक और परिचालक की मौत

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तम्भ) : कोरबा- चांपा रोड पर देर रात सड़क हादसा हो गया. जिसमें हाईवा और माजदा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे माजदा में भीषण आग लग गई। इसमें माजदा में बैठे चालाक और परिचालक की जलकर मौत हो गई। जिनके शव को क्रेन की मदद निकाला गया।

दोनो मृतक लछनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाईवा में कोयला लोड था। यह हादसा चाम्पा से पहले कुरदा मोड़ के पास मेन रोड में हुआ था। इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

 

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -