घर में घुसकर हत्या का प्रयास, लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, माँ बेटे सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : शाम के वक्त एक युवक ने अपने भाई, मां और 3 अन्य परिचितों के साथ घर में घुसकर हत्या का प्रयास किया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में की गई है।

पुलिस सहायता केंद्र चैतमा में प्रार्थी रघुनाथ प्रसाद यादव पिता मंगलू यादव 46 वर्ष निवासी लीमपानी, चैतमा थाना पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 जून 2023 की रात्रि 7:30 बजे पत्नी शांति एवं पुत्र ईश्वर के साथ खाना खाने की तैयारी चल रही थी। उसी समय आरोपी प्रेम सिंह टेकाम व उसके साथी घर के अंदर घुस गए।

तुम्हारा लड़का ईश्वर ने मेरा मोटरसाइकिल को जला दिया है, कहते हुए ईश्वर की हत्या करने की नीयत से डंडे से मारा। पिता बीच-बचाव करने गया तो उसको व पत्नी को भी डंडे से मारपीट कर मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स CG 12 BA 1117 एवं विवो कंपनी के मोबाइल को लूटकर ले गए।
रिपोर्ट पर सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार जोगी ने विशेष टीम तैयार कर आरोपियों के मिलने के सम्भावित स्थानों में दबिश दी। आरोपी प्रेम सिंह पिता स्व. फूल सिंह 25 वर्ष, अजित टेकाम पिता स्व.फूल सिंह टेकाम 20 वर्ष, श्रीमती राजमत बाई पति फूल सिंह 45 वर्ष तीनों निवासी ग्राम रजकम्मा थाना कटघोरा, ओमप्रकाश गोस्वामी पिता लोकनंद 25 वर्ष नवापारा कटघोरा, सुजीत अर्मो पिता दुकालू 23 वर्ष रजकम्मा, गोलू नेताम उर्फ अजीत पिता देव सिंह 20 वर्ष रजकम्मा को गिरफ्तार किया गया। इनसे लूटा गया एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BA 1117, वीवो कंपनी का मोबाइल सहित अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BH 8404, CG 12 AQ 9118 को जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 458,307,395 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -