महापौर ने वार्ड क्र. 14 मैंगजीनभांठा नाले का किया निरीक्षण

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) ।– नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दरम्यान वार्ड में 2 नालों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त ब्रिलियंट स्कूल के नजदीक से होकर मदरसा होते हुए एक नाला कच्चा है उस नाले को भी आर.सी.सी.नाला बनाने की मांग वार्डवासियों ने की, इसके साथ ही वार्ड में पूर्व निर्मित सड़क  पर राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एवं आये दिन सड़क हादसे होने  की संभावना रहती है। इसका प्राक्कलन तत्काल तैयार कर उस पर कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके अलावा पम्प हाउस के मैंगजीनभांठा के भ्रमण के दरम्यान बारिश से पूर्व सड़क डामरीकरण के कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये।
चूंकि बरसात के समय में नालों के भराव से बस्ती वासियों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उक्त संबंध में जब नागरिकों द्वारा जानकारी दी गई तो महापौर श्री प्रसाद ने बारिश से पूर्व नालों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश के साथ टूटे-फूटे नालों को पक्के नाले के रूप में नया निर्माण कार्य कराने की कार्यवाही हेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि बस्तीवासियों को परेशानियों से जूझना न पडे़।
निरीक्षण के दरम्यान साथ में एल्डरमेन रामगोपाल यादव, किरण साहू, गायत्री चौहान, गायत्री खुंटे, उर्मिला मानिकपुरी, यशोदा यादव, वृंदा बाई, जुन्ना साहू, मीरा देवी, सोतीदेवी, संतोष अंचल, निगम के अधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -