वेव्ह पूल के संचालन समय में हुआ परिवर्तन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) । सी.एस.ई.बी. चौक के समीप स्थित नगर पालिक निगम कोरबा केे विवेकानंद उद्यान स्थित वेव्ह पूल का पूर्व में बुधवार एवं रविवार के दिन संचालन किया जा रहा था, जिसमें आंशिक संधोधन करते हुए अब इस सप्ताह से आगामी आदेश पर्यन्त तक वेव्ह पूल का संचालन 25 मई के उपरांत अब शुक्रवार एवं सोमवार से वेव्ह पूल का संचालन हुआ करेंगा, जहॉं पर आमजन पहुंचकर वेव्ह पूल में कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे। सप्ताह में दो दिन शुक्रवार एवं सोमवार को सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक (केवल परिवार एवं महिलाएंॅं) तथा दूसरा शिफ्ट पुनः सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक (पुरूष वर्ग हेतु) 02 शिफ्ट में संचालित होगा, जहॉं पर इस बढ़ती गर्मी के मौसम में लोग ठंडी व कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -