झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई को नक्सली हिंसा में शहीदों को किया जाएगा नमन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर नक्सली हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। 25 मई को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया जाएगा।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -