माडर्न कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट समर क्लासेस का हुआ आयोजन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). माडर्न कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड इन्फोरमेंशन टेक्नोलॉजी, कोरबा महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट समर क्लासेस का आयोजन किया गया । इस समर क्लासेस में कोरबा शहर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी भी सम्मलित हुए है। इस सम रक्लासेस में विद्यार्थियों अपनी स्किील डेवलपमेंट हेतु कई क्लासेस कर रहे है। जिसमें ऑफिस मैनेजमेंट,स्पोकन इंग्लिस, प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी,टैली ईआरपी 9 एवं जीएसटी और भी कई क्लासेस का आयोजन किया जा रहा है।इन समर क्लासेस में विशेष रूची दिखाते हुए विद्यार्थियों ने स्किल डेवलपमेंट के अन्य क्लासेस में अपना नाम दर्ज करवाया। नियमित ग्रेजुएश्न कोर्स एवं स्किील डेवलपमेंट कोर्स के साथ-साथ इन समर कोर्सेससे विद्यार्थियों की योग्यता का भी विकास हो रहा है।

विद्यार्थियों का रूझान स्पोकन इंग्लिस, टैली ईआरपी 9 तथा जीएसटी एवं प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी की तरफ ज्यादा है, क्योंकि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं नौकरी के साक्षात्कार में ये महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है।स्किील डेवलपमेंट समर क्लासेस के प्रथम दिवस पर माडर्न कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हाशिम सईद ने विद्यार्थियों को संबोधितकरतेहुए खुशी जाहिर की कि विद्यार्थी गर्मी की छुट्टयों का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए ही नही अपितु कुछ ऐसा सीखने में कर रहे है,जो कि भविष्य में उनके कॅरियर को बेहतर बनायेगा।

टैली ईआरपी 9 एवं जीएसटी की आवश्यकता उन सभी स्थानो पर होती है जहॉं वित्त संबंधी कार्य होते है।आज के मल्टिनेशेनलकम्पनियों के दौरमेंलगभगसभी के लिए स्पोकन इंग्लिस अनिवार्य हो चुका है।प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले गणित एवं रिजनिग से संबंधीत सवालो को हल कराया जा रहा है।सभी विद्यार्थी संबंधित शिक्षको के द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशो से अत्यधिक संतुष्ट एवं प्रसन्न है।स्किील डेवलपमेंट समर क्लासेस में सहायक प्राध्यापक नीरजगांगुली, सद्दामहुसैन, शिवम सिंह,राकेशकर्ष, एस.मुखर्जी एवं मंजू मानिकपुरी का सहयोग है। सभी विद्यार्थियों को स्किील डेवलपमेंट समर क्लासेस कोर्स की समयावधि समाप्त होने पर महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेगे।

Latest News

एमबीबीएस छात्रों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो सेवा बॉन्ड माना जाएगा समाप्त

बिलासपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ के मेडिकल ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश...

More Articles Like This

- Advertisement -