निर्माण कार्यों में लापरवाही पर हाउसिंग बोर्ड का बड़ा एक्शन, दो ठेका एजेंसियां ब्लैकलिस्ट

Must Read

कोरबा जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवन निर्माण में देरी पर कार्रवाई, विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्थक ट्रेडर्स काली सूची में शामिल

रायपुर (आधार स्तंभ)। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाली दो ठेका एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंडल ने मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में दर्ज करने का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई से निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

कोरबा जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में देरी

मामला कोरबा जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवनों के निर्माण से जुड़ा है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंजना, विकासखंड कटघोरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरदा, विकासखंड पाली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा शामिल हैं।

निर्माण कार्यों को अनुबंध के अनुसार नौ माह की निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाना था। लेकिन निर्माण कार्यों की प्रगति बेहद धीमी रही और ठेकेदार एजेंसियों की लापरवाही के कारण काम प्रभावित हुआ।

नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं, ब्लैकलिस्ट करने का आदेश

निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर मंडल ने संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्यों के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने नियमानुसार कार्रवाई की।

इसके तहत मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर, ब-वर्ग ठेकेदार (CGeR12820) और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स, द-वर्ग ठेकेदार (CGeR20160) को काली सूची में दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।

जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि शासकीय निर्माण कार्य आम नागरिकों की सुविधाओं और जनहित से सीधे जुड़े होते हैं। इनमें लापरवाही, अनावश्यक विलंब या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह अनुबंध की शर्तों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करे।

मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन मंडल की प्राथमिकता है। ठेकेदारों को समय-सीमा, निर्माण गुणवत्ता और अनुबंध की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

दूसरे प्रेमी के साथ देख भड़का शादीशुदा प्रेमी, महिला की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव

जांजगीर-चांपा/कोरबा (आधार स्तंभ)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रेम संबंधों के विवाद में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज...

More Articles Like This

- Advertisement -