मॉल में खतरे में जान,कभी भी हादसे का खतरा सम्भावित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित पाम मॉल के गेम जोन में बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मनोरंजन के लिए बनाए गए इस जोन की छत (सीलिंग) कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। टूटी हुई फॉल सीलिंग से बिजली के नंगे और खुले तार लटक रहे हैं, और ठीक उन्हीं के नीचे नन्हे बच्चे खेलते नजर आते हैं। इस लापरवाही के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

मॉल में अपने बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावकों में इस अव्यवस्था को लेकर आक्रोश दिखा है। पालकों का कहना है कि उन्होंने गेम जोन के संचालक और प्रबंधन से इस खतरनाक स्थिति की कई बार मौखिक शिकायत की है। इसके बावजूद न तो टूटी फॉल सीलिंग की मरम्मत कराई गई है और न ही लटकते तारों को सुरक्षित किया गया है। प्रबंधन की यह अनदेखी बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है।

कोरबा। कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित पाम मॉल के गेम जोन में बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मनोरंजन के लिए बनाए गए इस जोन की छत (सीलिंग) कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। टूटी हुई फॉल सीलिंग से बिजली के नंगे और खुले तार लटक रहे हैं, और ठीक उन्हीं के नीचे नन्हे बच्चे खेलते नजर आते हैं। इस लापरवाही के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

मॉल में अपने बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावकों में इस अव्यवस्था को लेकर आक्रोश दिखा है। पालकों का कहना है कि उन्होंने गेम जोन के संचालक और प्रबंधन से इस खतरनाक स्थिति की कई बार मौखिक शिकायत की है। इसके बावजूद न तो टूटी फॉल सीलिंग की मरम्मत कराई गई है और न ही लटकते तारों को सुरक्षित किया गया है। प्रबंधन की यह अनदेखी बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है।

गौरतलब पाम मॉल शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां छुट्टियों और शाम के समय बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचते हैं। गेम जोन में प्रवेश और खेलों के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन बुनियादी सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। खबर के माध्यम से हम गेम जोन संचालकों से अपील की जाती है कि गेम जोन की जब तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती और बिजली के तारों व सीलिंग की मरम्मत नहीं की जाती, तब तक इसके संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

Latest News

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम, दिसंबर में दिख सकता है चक्रवात का असर

 रायपुर(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -