सरकारी स्कूल में हड़कंप, 12वीं की छात्रा के पास नींद की गोलियां कहां से आई…

Must Read

बिलासपुर,(आधार  स्तंभ)    : बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने नींद की गोलियां खा लीं और उसकी स्थिति अचानक गंभीर हो गई। छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके स्कूल बैग से नींद की गोलियों का खाली रैपर मिला है। जानकारी के मुताबिक मामला खैरा डगनिया शासकीय हाई स्कूल का है, जहां 18 वर्षीय शिवानी केंवट रोजाना लोक तरह बैग लेकर स्कूल आई थी।

प्रार्थना के दौरान अचानक शिवानी की तबीयत खराब हो गई और वो चक्कर खाकर गिर गई। छात्रा की हालत बिगड़ते देख स्कूल स्टाफ से परिजनों को सूचना देते हुए उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।छात्रा के बैग से नींद की गोली का खाली रैपर मिला है। बताया जा रहा छात्रा ने इससे पहले भी नींद की गोली खाई थी और फिर नींद की गोली का ओवरडोज ले लिया। हालांकि, छात्रा ने नींद की गोली क्यों खाई है। ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। डिप्रेशन या किसी विवाद के कारण नींद की गोली खाने की आशंका जताई जा रही है। छात्रा की हालत स्थिर है। परिजनों व स्कूल स्टाफ से कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest News

आशीर्वाद के दिया के पोस्ट के ऊपर असामाजिक तत्व ने किया प्रहार

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -