सियासत हो रहा गर्म, श्री बघेल ने कहा -आम जनता का पैसा व्यर्थ नहीं किया जा सकता।

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 साल के हो जाएंगे। इसी समय उनको किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 बरस भी पूरे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इसका उत्सव “आशीर्वाद का दीया” जलाकर मना रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर जारी अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इतने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हमें भी नहीं है।

लेकिन जब मुख्यमंत्री इसकी बैठक लेते हैं और फिर विभाग प्रमुख और कलेक्टर इस कार्यक्रम का आयोजन करने लगते हैं तो आपत्ति होती है।

श्री बघेल ने पूछा है कि – क्या यह कोई सरकारी कार्यक्रम है? विभागों को टारगेट क्यों दिया गया है? अगर यह सरकारी कार्यक्रम है तो छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक और रायपुर शहर में 25 लाख, रायपुर ज़िले में 31 लाख दीए जलाने का खर्च किस मद से किया जा रहा है?

दीया बाती कौन ख़रीद रहा है और तेल कौन लाएगा?

विभाग के सचिव और कलेक्टर साहेबान हिसाब-किताब तैयार रखें। जनता को बताना तो होगा न कि दीए, बाती और तेल का खर्च किस मद से किया गया?

या तो स्वयं बता दीजिएगा या फिर हर सचिव/कलेक्टर से खर्च का हिसाब विधानसभा में मांगेंगे।

श्री बघेल ने कहा है कि जनता के पैसों को इस तरह से व्यर्थ नहीं किया जा सकता।

Latest News

राशन की हेराफेरी ,चावल की बोरियों पर लगेगा बारकोड…क्या होगा हेरा फेरी बंद ?

रायपुर (आधार स्तंभ)   :  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की सप्लाई में होने वाली कथित हेरफेर...

More Articles Like This

- Advertisement -