महिला मजदूर की मौत मामले में स्टील कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज…

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ)   :   पूंजीपथरा क्षेत्र के रूपेश स्टील कंपनी के लेबर क्वार्टर में हुए हादसे में कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। दरअसल, लेबर क्वार्टर की बाउंड्री वाॅल गिर गई थी। इस हादसे में महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में मर्ग जांच के दौरान लापरवाही सामने आने के बाद कंपनी के मालिकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

साथ ही मामले में आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 18 जून को आंधी-तूफान एवं तेज बारिश के दौरान कंपनी परिसर के समीप स्थित बाउंड्री वॉल गिर जाने से लेबर क्वार्टर मलबे की चपेट में आ गया, जिससे मजदूर रंभा यादव, सुनील परमार एवं उनकी पत्नी रिंकी डेलकी दब गए। तीनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रंभा यादव (30 वर्ष) निवासी पहाड़ लुडेग, थाना लैलूंगा की मृत्यु हो गई, जबकि सुनील परमार एवं रिंकी डेलकी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में थाना पूंजीपथरा में दर्ज मर्ग की जांच के दौरान पाया गया कि ओम रूपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद अग्रवाल एवं शंकर अग्रवाल द्वारा अपने क्रेशर प्लांट में महालक्ष्मी कास्टिंग प्रा. लि. की बाउंड्री वॉल से सटाकर बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों के लेबर क्वार्टर का निर्माण कराये थे। प्रारंभिक जांच में निर्माण में लापरवाही के तथ्य सामने आने पर थाना पूंजीपथरा में दोनों संचालकों के विरुद्ध धारा 106(1) एवं 125(ए) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर जाँच की गई। पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी तकनीकी व वैधानिक पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -