रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर बात करने की लापरवाही ट्रेन से कटकर मौत…

Must Read

पेंड्रा(आधार स्तम्भ)  :  गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर बात करने की लापरवाही एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। रविवार देर शाम एक मजदूर मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी था और यहां गौरेला क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।

पस्थानीय जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अरुण कुमार अपने मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त था।बातचीत के दौरान उसका ध्यान भटक गया और वह रेलवे ट्रैक के बेहद नजदीक पहुंच गया।इसी बीच वहां से गुजरी एक ट्रेन की चपेट में वह आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर लिया है।जिला अस्पताल गौरेलाके मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फिलहाल पुलिस इस रेलवे ट्रैक हादसे के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।

Latest News

पर्याप्त सड़क रौशनी की सुविधा को तरसती पुलिस कालोनी में जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया,...

More Articles Like This

- Advertisement -