बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक हुई थी। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “शुक्रवार को पंजाब के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक हुई। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब में चुनाव के कुछ महीने बचे हैं, उसकी तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।”

कर्नाटक में डीके. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक दल की बैठक का इंतजार अभी करना चाहिए। औपचारिक घोषणा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘वंदे मातरम’ से जुड़े बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के इतिहास पर चर्चा भी हुई है और लोग ‘वंदे मातरम’ का पूरा श्लोक गाते हैं। मैं विष्णु देव साय से केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि वे अपने सभी मंत्रियों को खड़ा करके बिना किसी पाठ को देखे पूरा ‘वंदे मातरम’ गाने को कहें।”

बघेल ने कहा, “हम कांग्रेस सदस्य हैं। हमारी हर सभा और सम्मेलन ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान से शुरू होता है और इन्हीं के साथ समाप्त भी होता है। बताइए, ये लोग इन्हें कब गाते हैं? क्या वे भाजपा के किसी ऐसे कार्यक्रम का उदाहरण दे सकते हैं, जहां ‘वंदे मातरम’ गाया जाता हो?” पश्चिम एशिया (खाड़ी) संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को कम से कम 30 दिनों की मांग के बराबर रसोई गैस (एलपीजी) का रणनीतिक भंडार तैयार करने का निर्देश दिया है। इस सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, “वैसे भी एलपीजी, पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। सारे पेट्रोल पंप ड्राई हैं। विष्णुदेव साय को इसकी चिंता करनी चाहिए कि किसानों को खाद कैसे मिले और ट्रांसपोर्टर को तेल मिले। हालांकि, वह इस मामले पर चुप हैं।”

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -