सुशासन शिविर में रिश्वत,ACB ने दबोचा बाबू को

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक ग्रेड-2 बाबू प्रदीप मिश्रा को रंगे हाथों दबोच लिया
जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से उनकी जीपीएफ पासबुक में कटौती की एंट्री करने के एवज में 40 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी। तुमान के शिविर में रकम देने के लिए बुलाया गया था, जहाँ बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह की टीम ने शिविर में अचानक दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान शिविर में खलबली मची रही।

पकड़े गए कर्मचारी को कोषालय विभाग में रखकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप मिश्रा पर वित्तीय अनियमितता को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी, इसके बावजूद वे विभाग में जमे हुए थे। इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। उनकी आर्थिक अपराध के मामले में आदत सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

Latest News

मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से किया गया हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

डोंगरगढ़ (आधार स्तंभ) :  डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात...

More Articles Like This

- Advertisement -