राहुल रोडलाइंस में मचा ग़दर,घुसकर मारपीट-बलवा,जुर्म दर्ज

Must Read

कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  काम के सिलसिले में रुपए लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ट्रांसपोर्टर के लोगों ने मिलकर रोड लाइंस के संचालक के यहां बलवा को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनपुर में संचालित राहुल रोडलाइंस में ट्रेलर का डाला बॉडी आदि बनाने का काम किया जाता है। कोरबा निवासी अंश सचदेवा के साथ इनका आपसी लेन-देन का मामला है। सचदेवा के द्वारा ट्रांसपोर्टिंग का काम किया जाता है और उसके द्वारा डाला बॉडी निर्माण के सिलसिले में अपना वाहन यहां दिया गया था जिसमें समय पर काम नहीं होने और आपसी लेन-देन की बकाया रकम को लेकर उनके बीच कहा सुनी हुई थी। लेन-देन के विवाद पर पिछले दिनों अंश सचदेवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल रोड लाइंस में धावा बोला और यहां मौजूद कर्मचारियों व संचालन से जुड़े लोगों के साथ बंधक बनाने का प्रयास कर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी जैसे अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में राहुल अग्रवाल के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/26 पर धारा 115(2), 191 (2), 296, 333, 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अंश सचदेवा सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

Latest News

जेल से चुनाव लड़ेगा मुश्ताक,अक्षय गर्ग की हत्या में है संलिप्त

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  नगरीय निकायों व पंचायत क्षेत्र में रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। रिक्त...

More Articles Like This

- Advertisement -