पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक लूट का शिकार हुए,सुबह हुई वारदात से सनसनी

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सोमवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक राह चलते लूट का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना के समय श्री कौशिक अकेले थे। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुट गए। सुबह-सुबह मोबाइल लूट की इस वारदात के बाद अब पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -