SP कार्यालय में शख्स ने की सुसाइड की कोशिश, मचा हड़कंप

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ) :  जिले के एसपी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। बताया जा रहा है कि टी. आर. साहू नामक व्यक्ति पिछले कई दिनों से एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था और लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार कर रहा था। साहू ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी भाभी की एलआईसी की राशि निकालने के लिए साजिश रची जा रही है।

लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर आज टी. आर. साहू सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया।

के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया!

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -