रायपुर(आधार स्तम्भ) : राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को उपचार ममता हॉस्पिटल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरशद, जो बोरियाखुर्द का निवासी है, किसी काम से काशीराम नगर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका काशीराम नगर निवासी बलजीत के साथ पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी पुराने विवाद के चलते दोनों आमने-सामने आ गए और उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और आरोपी बलजीत, बॉबी ,दश चंद्राकर अन्य ने अपने पास रखी चाकू से अरशद पर हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।



