राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

Must Read

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। घटना करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राइस मिल में धान लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एलिवेटर का टीन फट गया, जिससे मजदूर राकेश केवट धान के ढेर में दब गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वहीं फंसे रहे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद राकेश को को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक पांडेय, नायब तहसीलदार रोशनी कंवर अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -