दो हाईवा की हुई आमने सामने ज़ोरदार टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Must Read

कोंडागांव (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर भूमका नाला के पास दो हाईवा टिप्परों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से गिट्टी लेकर आ रही एक हाईवा ने सामने से आ रही खाली हाईवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली हाईवा का चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जोबा कैंप पुलिस और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृत चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला। वहीं, दूसरे हाईवा का चालक घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य जारी है, जिससे यातायात सामान्य किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई ह

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -