बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के रैनपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरेस्ट कर्मी मौत

Must Read

रतनपुर (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के रैनपुर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरेस्ट कर्मी अमरनाथ पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ पटेल हरदी बाजार के निवासी थे और गुरसिया में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि दोनों शासकीय कार्य से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के समय अमरनाथ ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन के द्वितीय सोमवार पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना   कनकी(आधार स्तंभ)...

More Articles Like This

- Advertisement -