एक ही फंदे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी जंगल में पेड़ से लटकती मिली लाश…

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रामकुमार अगरिया किसी कंपनी में मजदूरी करता था और वह परमेश्वरी अगरिया से शादी करना चाहता था।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -