2 साल के लापता बालक की गैस चेम्बर में मिली लाश

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  सोमवार को दोपहर के वक्त से एकाएक लापता हुए 2 साल के बालक का शव गोबर गैस बनाने वाले चेंबर में आज सुबह करीब 9:30 बजे बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक थाना अंत दर्रीर्गत ग्राम बरेड़ीमुड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण कंवर और उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करने तमिलनाडु गए हुए हैं जबकि यहां गांव में उनका लगभग 2 वर्षीय पुत्र अपने दादा प्रमोद कंवर और बुआ रिंकी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल रविवार को सामान्य दिनों की तरह बुआ अपने काम में व्यस्त थी,बालक खेल रहा था और दादा बाड़ी में नहाने गए थे। दोपहर लगभग 2 बजे से बच्चा नजर नहीं आया, एकाएक लापता हो गया। जब दादा नहाकर आए और साथ मे खाना खिलाने के लिए पोते को आवाज लगाया तो वह आया नहीं। घर, बाहर सब तरफ उसकी तलाश करने लगे, आसपास के लोगों से पूछा-बताया पर कुछ पता नहीं चला। अंततः दर्री थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

बच्चे की खोजबीन में दादा-बुआ परेशान रहे। आज सुबह भी परिजन-परिचित बालक के मिलने की आस में तलाश करते-करते आशंकावश घर की बाड़ी में बने गोबर गैस चेम्बर की तरफ गए और झांका तो बालक नजर आया। आनन-फानन में बालक को बाहर निकाला गया लेकिन संकरे चेम्बर में गिरकर फंसे मासूम की सांस थम चुकी थी, मौत हो चुकी थी। मृत पोते को गोद में उठाये दादा बिलखता रहा, बुआ रोती रही, घर में कोहराम मच गया। सूचना बालक के माता-पिता को दे दी गई है जो तमिलनाडु से कोरबा आएंगे। ग्रामीणों के द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा है। दर्री पुलिस को सूचना दे दी गई है, जो मौके पर आकर अपनी वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -