निरीक्षण पर निकले PMGSY इंजीनियर सड़क हादसे में घायल तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर हुई फरार…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर के रतनपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निरीक्षण पर निकले इंजीनियर शनिवार गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वे स्कूटी से बेलगहना की ओर साइट का जायजा लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे हाइवे से मुड़कर रतनपुर की तरफ गए, तभी सामने से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इंजीनियर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ पल के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तत्काल एक छोटी पिकअप वाहन को रुकवाया और घायल इंजीनियर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 

वहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार इंजीनियर की हालत अभी गंभीर है। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान कर ली जाएगी।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -