चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत को अंजाम दिया। दिल दहला देने वाली घटना में रामेश्वर ने चरित्र शंका होने पर अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर जनलेवा हमला किया। इस विवाद में बीच बचाव करने आई माँ और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घर में मची चीख-पुकार सुन कर पड़ोसियों ने घर में घुस कर घायलों को निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस घटना में घायल पत्नी सुक्रिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुँची थी। घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रामेश्वर साहू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Latest News

पण्डो की बस्ती धोबीबारी में 12 घंटे आतंक के साए में रहे पत्रकार, हाथी-मानव द्वंद्व रोकने अमला सजग नहीं, कर्तव्य की खानापूर्ति

🫵🏻 पण्डो की बस्ती धोबीबारी में 12 घंटे आतंक के साए में रहे पत्रकार, ग्रामीणों को कोई संसाधन नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -