जिला स्तरीय पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह 16 फरवरी को कुसमुण्डा में होगी आयोजित

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कुसमुण्डा इकाई द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन 16 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे से जे.आर.सी. खेल मैदान, विकास नगर कुसमुण्डा में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा जिले भर के पत्रकारों में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल विशिष्ट रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, संघ के प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सचिव हरिश तिवारी, एसईसीएल कुसमुण्डा एरिया के महाप्रबंधक सचिन ताना पाटिल, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरिक सिंह (रिंकु) तथा जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा मीडिया की वर्तमान चुनौतियों, पत्रकारों की भूमिका और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श होगा। अतिथियों द्वारा पत्रकारों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

Latest News

राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक...

More Articles Like This

- Advertisement -