साइबर थाना प्रारम्भ,सोनवानी प्रथम प्रभारी नियुक्त, इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :    जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा में साइबर पुलिस थाना की घोषणा के बाद पहले थाना प्रभारी अजय सोनवानी को बनाया गया है। वे साइबर सेल के वर्तमान प्रभारी हैं जिन्हें थाना गठन के बाद इंचार्ज बतौर पदस्थापना बरकरार रखी गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आदेश जारी किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 21 नवंबर 2025 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

जारी आदेश के अनुसार साइबर पुलिस थाना कोरबा में कुल 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। उप निरीक्षक अजय सोनवानी को साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह कंवर और प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा सहित आरक्षक सुशील यादव, आलोक टोप्पो, संजीव कुमार सिंह, श्याम कुमार सिदार, प्रशांत सिंह, रेणु टोप्पो, विरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे और रवि कुमार चौबे को साइबर पुलिस थाना में पदस्थ किया गया है। साइबर थाना के गठन से ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और डिजिटल अपराधों की जांच में तेजी आएगी। आम नागरिकों को भी अब साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अलग से थाना स्तर पर सुविधा मिलेगी। यह आदेश 24 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना गया है।

Latest News

नव संवत्सर रैली पर कोरबा में कड़ी सुरक्षा, 200 से अधिक जवान तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को...

More Articles Like This

- Advertisement -