मुंगेली में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का बड़ा आंदोलन, CMHO कार्यालय घेराव का ऐलान

Must Read

मुंगेली(आधार स्तंभ) :  स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुंगेली जिला अध्यक्ष के निलंबन के विरोध में व्यापक और संगठित आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इसी क्रम में आज संभाग स्तरीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई है। संघ का कहना है कि मुंगेली जिला बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी प्रशासनिक अधिकारी के फैसले के खिलाफ इस स्तर पर लोकतांत्रिक और संगठित आंदोलन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस आंदोलन में पूरे संभाग के सभी जिलाध्यक्ष, प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी शामिल होंगे। संघ का दावा है कि यह आंदोलन न केवल एक व्यक्ति के निलंबन के विरोध तक सीमित है, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है।

संघ पदाधिकारियों ने निलंबन की कार्रवाई को पूरी तरह अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि यकर्मचारियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर किसी भी तरह का कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ ने प्रशासन से तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार कर निलंबन वापस लेने की मांग की है।

संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संभाग से आगे राज्य स्तर तक आंदोलन फैलाने की रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है। संघ का कहना है कि न्याय की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक रास्ता अपनाया जाएगा।

Latest News

रात की सड़कों पर दहशत, DJ बजाकर घर लौट रहे युवकों से मारपीट कर डकैतों ने की लूट…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले में इन दिनों डकैतों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रात होते ही...

More Articles Like This

- Advertisement -