राजस्थान सड़क हादसे में टीआई नंदलाल पैकरा की मौत…

Must Read

मुंगेली (आधार स्तंभ) : जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक जांबाज अधिकारी की इस तरह अचानक मौत की खबर मिलते ही मुंगेली सहित पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पैकरा एक गुम इंसान की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के साथ राजस्थान जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुखद घटना में टीआई नंदलाल पैकरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -