गर्ल्स होस्टल में फार्मेसी छात्रा की लाश मिली…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां फार्मेसी की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल का है।

मृतका की पहचान यामिनी कोशले, निवासी लोहरसी सोन, के रूप में की गई है। वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, यामिनी गुप्ता ने निजी गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहपाठियों और हॉस्टल संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मस्तुरी पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे बिलासपुर रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के दोस्तों व हॉस्टल संचालक से पूछताछ की जा रही है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -