रायपुर में महिला और कथा वाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, लोगों ने की जमकर पिटाई…

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और एक कथा वाचक को आपत्तिजन स्थिति में देखने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि रायपुर निवासी अनिल गुप्ता ने अपनी पत्नी रीना गुप्ता को मध्यप्रदेश के रीवा निवासी कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, अनिल गुप्ता को लंबे समय से शक था कि उनकी पत्नी का कथा वाचक भास्कराचार्य के सा अवैध संबंध है। उन्होंने इसकी पुष्टि करने के लिए दोनों पर नजर रखनी शुरू की। एक दिन मौका पाकर उन्होंने दोनों को कार में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद अनिल गुप्ता ने मौके पर ही लोगों को बुला लिया और भीड़ ने भास्कराचार्य की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने उसकी चोटी तक काट दी।

घटना के बाद अनिल गुप्ता ने पुलिस को आवेदन देकर ताया कि वे अपनी मर्जी से पत्नी रीना गुप्ता को कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं। इस पूरे प्रकरण ने स्थानीय लोगों के बीच सनसनी फैला दी है और मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest News

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रेक्टर जब्त कर रैम्प किया ध्वस्त…

बलौदाबाजार (आधार स्तम्भ) : अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।...

More Articles Like This

- Advertisement -