जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से 3 बार गर्दन पर किया वार…

Must Read

दंतेवाड़ा (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दो युवकों ने मिलकर घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण की गला काटने की कोशिश की। जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से उसके गले पर तीन बार वार किया। वह मर गया है सोच कर वहां से भाग निकले। हालांकि युवक की जिंदगी बज गई।

अब पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। इनके पास स कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, वारदात 16 अक्टूबर को कुटरेम गांव में हुई है। हुर्रा कड़ती अपने घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच अज्ञात 2 युवक पहुंचे और गर्दन पर वार कर भाग गए। इसी बीच चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक की पत्नी मल्ले कड़ती बाहर आई। जोर-जोर से आवाज लगाकर पड़ोसियों को भी बुलाया।

जिसके बाद हुर्रा कड़ती को अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज जारी है। वारदात की खबर पुलिस को भी दी गई। वहीं SP गौरव राय ने थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई। जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद पुलिस को गांव के ही युवक भीमा कुंजाम और बामन कुंजाम पर शक हुआ। इनकी तलाश कर इन्हें हिरासत में लिया गया। जब इनसे पूछताछ शुरू हुई तो इन्होंने हत्या का प्रयास करने की बात स्वीकार कर ली।

वहीं दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हुर्रा जादू-टोना करता था। जिससे उनके परिवार के लोग बीमार पड़ रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने हत्या का प्रयास किया। उसे मारने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने एक दिन पहले इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने 19 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -