मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

Must Read

डोंगरगढ़ (आधार स्तंभ) :  राजनांदगांव जिले मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Latest News

शहरी इलाके में भालुओं का आतंक बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे मची अफरा-तफरी…

कांकेर(आधार स्तंभ)  : कांकेर शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो भालू एक बीयर बार...

More Articles Like This

- Advertisement -