शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की सुगबुगाहट, प्रस्तावित सूची वायरल, मचा हड़कंप

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादलों की आहट तेज हो गई है। हाल ही में गजेंद्र यादव को नया शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद विभाग ने अधिकारियों और शिक्षकों के फेरबदल की सूची तैयार कर ली है। आदेश जारी होने से पहले ही यह प्रस्तावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें लगभग 159 अधिकारियों, शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, दो सूची वायरल हुई है जिसमें से एक सूची में लगभग 76 शिक्षकों और अधिकारियों के नाम तथा दूसरी सूची में लगभग 83 शिक्षकों और अधिकारियों के नाम शामिल हैं। दोनों सूची मिलाकर लगभग 159 अधिकारी और शिक्षक सूचीबद्ध हैं। इसमें कई बीईओ (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) और डी ई ओ (जिला शिक्षा अधिकारी) को बदलने का प्रस्ताव है। इतना ही नहीं, सरगुजा से लेकर बस्तर तक कई प्रिंसिपल, लेक्चरर और प्रधानपाठकों की पदस्थापना और प्रतिनियुक्ति भी इस सूची में दर्ज बताई जा रही है।

गुरुवार को यह सूची विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में तेजी से प्रसारित हुई। खास बात यह है कि कुछ जिलों में डीएमसी (जिला मिशन समन्वयक) को भी हटाने और नई जिम्मेदारी देने का उल्लेख प्रस्तावित सूची में किया गया है।

हालांकि सूची कैसे लीक हुई, इस पर विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शिक्षा विभाग के गलियारों में अब आदेश की आधिकारिक प्रति का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल हुई सूची वास्तविक है या उसमें संशोधन किया जाएगा।

प्रस्तावित सूची 👇

Latest News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , हत्या की आशंका

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर...

More Articles Like This

- Advertisement -