ग्राम पंचायत तिलकेजा में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात अज्ञात उपद्रवियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया, देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगे वाहन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात अज्ञात उपद्रवियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आधी रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने एक इको वाहन और दो मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगे।

घटना के समय पूरा गांव नींद में था, लेकिन अचानक उठी लपटों की गर्मी और धुएं ने ग्रामीणों को जगा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

पीड़ित वाहन मालिक नरेंद्र उरांव (हरवंश) ने बताया कि इस आगजनी में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि यह वारदात गांव में दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है।

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -