नदी किनारे प्लास्टिक की गठरी में चादर से लिपटा हुआ नवजात का शव मिलने से मचा हडकंप

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फोकट पारा मोहल्ले से लगे हसदेव नदी के किनारे पुल के नीचे एक नवजात कन्या शिशु का शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह यहां बच्चों ने किनारे पर एक गठरी पड़ी हुई देखी और इसमें कुछ होगा, ऐसा सोचकर जब गठरी को खोला तो प्लास्टिक की गठरी खोलते ही भीतर चादर में लिपटा हुआ शिशु नजर आया जो संभवत: अभी 9 माह की उम्र भी अज्ञात मां के गर्भ में पूरी नहीं कर सका था। समय से पहले उसका प्रसव कराया गया है, उसकी नाल में कटर मशीन भी फंसा हुआ है तथा पास में ए पी डायग्नोस्टिक सेंटर, कटघोरा का थैला भी मिला है।

जिस तरह से नवजात का शव मिला है, उससे संदेह नहीं कि किसी ने अपनी करतूत को यहां फेंक कर छुपाया है व समय से पूर्व प्रसव करा कर शव को ठिकाने लगाया गया है। मौके पर मिले ए पी डायग्नोस्टिक के थैले ने इस मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है कि क्या इसके तार इस केंद्र से जुड़े हुए हैं या फिर कुछ और बात है? बहरहाल, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। जांच पड़ताल के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। इस घटना को लेकर फोकटपारा, इंदिरा नगर मोहल्ले में सनसनी व्याप्त है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -