आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) :  राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम डोंगिया निवासी मृतक स्व. श्रीमती अमृत बाई यादव को लू लगने के कारण मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पुत्र चतूर प्रसाद यादव पिता स्व. श्री बद्री प्रसाद यादव को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Latest News

शहरी इलाके में भालुओं का आतंक बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे मची अफरा-तफरी…

कांकेर(आधार स्तंभ)  : कांकेर शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो भालू एक बीयर बार...

More Articles Like This

- Advertisement -