बिलासपुर(आधार स्तंभ) : आधी रात एक शिक्षिका के घर पर तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दरवाजा खटखटाकर जोर-जोर से चिल्लाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साइकिल, कार, रेलिंग और खिड़की के कांच तक तोड़ डाले।
थाना सिरगिट्टी में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 418/25 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया गया। सिरगिट्टी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के नशे में शिक्षिका के घर, साइकिल, कार और रेलिंग में तोड़फोड़ की थी। आरोपियों ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मुकेश शर्मा, अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा हैं। पुलिस नेआरोपियों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्यवाही की है। इसके अतिरिक्त, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।



